Friday, September 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : गणेश विसर्जन में दबंगई पड़ी भारी, चार गिरफ्तार

Kanpur : गणेश विसर्जन में दबंगई पड़ी भारी, चार गिरफ्तार

गुजैनी में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपितों का सड़क पर पैदल जुलूस निकाला

Kanpur । गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दबंगई दिखाना चार युवकों को भारी पड़ गया। गुजैनी में रास्ता रोककर मारपीट करने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपितों को क्षेत्र की सड़कों पर पैदल घुमाया। पुलिस की कार्रवाई से अराजकता फैलाने वालों में खलबली मच गई।

गुजैनी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान रास्ता रोकने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शोभित सिंह, राहुल भदौरिया, धनराज सिंह भदौरिया और जगतराज सिंह भदौरिया ने मारपीट की। इससे जुलूस में शामिल लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजन शर्मा पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को उसी क्षेत्र की सड़कों पर पैदल घुमाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में अराजकता फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...