Sunday, August 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : घर के बाहर निकला तो जीआरपी ने दबोचा, चार मुकदमों...

Kanpur : घर के बाहर निकला तो जीआरपी ने दबोचा, चार मुकदमों का वांछित था अनिल

लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा, एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में था आरोपी

Kanpur । लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहे अनिल चौरसिया उर्फ बबलू को आखिरकार जीआरपी ने उसके घर के बाहर ही दबोच लिया। रेल यात्रियों की सुरक्षा और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम को यह सफलता मिली।
प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ ही पुलिस ने धरातलीय सूचनाएं जुटाईं। इसी दौरान आरोपी के घर आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और घर के बाहर निकलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक अनिल के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में मुकदमा संख्या 53/18 दर्ज है। इसमें एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एडीजे-21 कानपुर नगर की अदालत से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था।

अनिल पर चोरी और 110जी सीआरपीसी समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह कुल चार मामलों में वांछित था। लंबे समय से फरार होने के कारण जीआरपी उसकी तलाश में लगी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...