Monday, September 14, 2026
HomeखेलKanpur : किक-पंच से खिलाड़ियों ने दिखाया कराटे का दम

Kanpur : किक-पंच से खिलाड़ियों ने दिखाया कराटे का दम

Kanpur । कैंट ​​स्थित वीरेंद्र स्वरूप प​ब्लिक स्कूल में रविवार को दो दिवसीय सीआईएससीई उत्तर प्रदेश रीजन की कराटे प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। पहले दिन अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए, इसमें ​​​खिलाड़ियों ने अंक हासिल करने के लिए एक-दूसरे पर किक व पंच जड़कर अपनी तकनीक व फुर्ती का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसीपी कैंट व साइबर डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान कानपुर नार्थ जोन कोऑर्डिनेटर वनिता मेहरोत्रा, कैम्ब्रिज स्कूल की डायरेक्टर रुचि कोहली, प्रधानाचार्या शैली धीर, सर सैयद स्कूल की प्रधानाचार्या सादिया कमाल, मेजबान विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विजय कुमार आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने कहा कि कराटे आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है।

विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने में ऐसे खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए, जबकि सोमवार को बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे।

पहले दिन के परिणाम:::अंडर-14 आयु वर्ग में 20 किलो से कम भार वर्ग में अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 20-25 किलो में अमन, 25-30 किलो में गुरुजोत और 30-35 किलो में शौर्य विजेता रहे। 35-40 किलो वर्ग में राघव, 40-45 किलो में रुद्रांश और 45-50 किलो में ओम ने बाजी मारी। 50-55 किलो में अंश कुमार, 55-60 किलो में एयमन अली और 60 किलो से अधिक भार वर्ग में यशवर्धन ने अपने दमदार प्रदर्शन से पहला स्थान हासिल किया।ल

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...