Thursday, September 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : श्रमिकों की सेहत का रखा ख्याल, 350 से अधिक की...

Kanpur : श्रमिकों की सेहत का रखा ख्याल, 350 से अधिक की जांच

विश्वकर्मा जयंती पर लघु उद्योग भारती ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

Kanpur । विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, कानपुर की ओर से गुरुवार को दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित यदुपति सिंघानिया सेंटर फॉर टेक्नीशियन ट्रेनिंग में निःशुल्क श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में दादा नगर और पनकी औद्योगिक क्षेत्र के 350 से अधिक श्रमिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

#kanpur

मुख्य अतिथि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) कालीचरण झा ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। रीजेंसी हेल्थ की टीम ने वरिष्ठ फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की मदद से श्रमिकों की जांच की। मोबाइल क्लीनिक वैन में ईसीजी समेत हृदय संबंधी जांच निशुल्क की गई। एएसजी आई हॉस्पिटल की टीम ने आंखों की जांच कर परामर्श दिया।

श्रमिकों के उत्साहवर्धन के लिए महिला इकाई की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताएं और लकी ड्रा भी कराया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता का संचालन प्रेरणा वर्मा, वीना अवस्थी, नित्या चावला और डॉ. रोनल कुमार ने किया।

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संदीप अवस्थी ने कहा कि श्रमिक उद्योगों की रीढ़ हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य के बिना औद्योगिक विकास अधूरा है। महामंत्री अंकुर अंशवानी ने ईएसआईसी, कानपुर प्रोडक्टिविटी काउंसिल, रीजेंसी हेल्थ और एएसजी आई हॉस्पिटल का आभार जताया। इस दौरान लाडली प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र मूरजानी, अमन घई, संदीप अरोड़ा, अनुराग मालवीय, सुबोध प्रह्लादका, राधा कृष्ण गुप्ता, अनुज गुप्ता और डॉ. रोहन कुमार मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...