मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : आंगन मिलन सेवा में कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों का सम्मान
कानपुर

Kanpur : आंगन मिलन सेवा में कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों का सम्मान

Akash Chaudhary

Kanpur। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कल्याणपुर और पुराना कानपुर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें फल और मिष्ठान वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ नई टीएचआर (टेक होम राशन) व्यवस्था के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को योजनाओं के उद्देश्य और मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को पढ़ाई के लिए पेंसिल, रबर, स्केच पेन समेत अन्य शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई।

विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके माध्यम से बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुधा यादव के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।