Sunday, April 27, 2025
HomeकानपुरKanpur : महिलाओ को"एक राष्ट्र, एक चुनाव" की आवश्यकता और होने वाले...

Kanpur : महिलाओ को”एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता और होने वाले लाभ की दी जानकारी

Kanpur।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा,(उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिला) द्वारा ओंकारेश्वर विद्यालय, जवाहर नगर में प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” रहा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं।

#kanpur

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने भाग लिया और उपस्थित महिलाओं को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता और इससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाएं आज धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं और भारत अब एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

#kanpur

उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने के कारण देश में बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। साथ ही शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और सरकारी कर्मचारियों को बार-बार चुनाव ड्यूटी में लगाया जाता है।

 

जिससे उनका मूल कार्य प्रभावित होता है। 1951 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे, और अब फिर से देश को सशक्त बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रणाली को लागू करना आवश्यक हो गया है।

श्रीमती तिवारी ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस विषय पर जागरूकता फैलाएं और इसे जन-आंदोलन का रूप दें, क्योंकि संगठित होकर ही इस महत्वपूर्ण परिवर्तन को संभव बनाया जा सकता है।

संगोष्ठी का संचालन महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती पूनम कपूर ने कुशलता से किया। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, महिला उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

अंत में, महिला मोर्चा की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती पुष्पा तिवारी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।संगोष्ठी में प्रमुख रूप से,जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित महापौर प्रमिला पांडे, विधायिका नीलमा कटियार रीता शास्त्री,सरोज सिंह,अनीता त्रिपाठी, मीरा भदौरिया,गुंजन शर्मा,रंजीता पाठक,आशा पाल, सुमन वर्मा,अंजू श्रीवास्तव,रीता पासवान,मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अवधेश सोनकर,संतोष शुक्ला सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...