Wednesday, July 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : श्रावण से पहले मंदिरों के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश,...

Kanpur : श्रावण से पहले मंदिरों के आसपास अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पार्षदों की समस्याओं पर महापौर सख्त

जोन-5 की बैठक में सफाई, जलभराव, लाइट और सीवर समस्याओं के जल्द निस्तारण के आदेश

Kanpur।  श्रावण मास शुरू होने से पहले नगर निगम ने प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की संयुक्त अध्यक्षता में जोन-5 के पार्षदों और विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महापौर ने अधिकारियों को मंदिरों के आसपास अतिक्रमण हटाने, फुटपाथ खाली कराने, सफाई व्यवस्था बेहतर करने और मार्ग प्रकाश दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में महापौर ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचेंगे। इसे देखते हुए बाबा आनंदेश्वर मंदिर परमट, बाबा वनखंडेश्वर मंदिर पीरोड, जागेश्वर मंदिर नवाबगंज, सिद्धनाथ मंदिर जाजमऊ सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। नालियों पर हुए अतिक्रमण हटाए जाएं और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखीं। पार्षद नवीन पंडित ने खराब पड़े डीप फ्रीजरों की मरम्मत कराकर सभी जोनों में उपलब्ध कराने, गोविंदपुरी पुल पर लगने वाली सब्जी मंडी से फैल रही गंदगी की सफाई और चालवा मार्केट में जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की।पार्षद वंदना शर्मा ने नौरैया खेड़ा नहर पटरी पर खराब लाइटों और सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया। वहीं अंजुली दीक्षित ने कार्यों की धीमी गति, खराब लाइटों और सुपर शाकर मशीन से सफाई कराने की मांग की। अन्य पार्षदों ने भी सीवर, नाली, पार्क, सफाई कर्मचारी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं गिनाईं।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्षदों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। नगर आयुक्त ने पार्षदों से मुलाकात के लिए प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12 से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया। उन्होंने सभी विभागों को लंबित कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार, जगदीश यादव, महाप्रबंधक जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन समेत नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...