Wednesday, July 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : मादक पदार्थों पर जाजमऊ पुलिस का शिकंजा, गांजा तस्कर गिरफ्तार

Kanpur : मादक पदार्थों पर जाजमऊ पुलिस का शिकंजा, गांजा तस्कर गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट में पहले भी दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे, जेल से छूटने के बाद फिर शुरू की तस्करी

Kanpur । जाजमऊ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी की पहचान वाजिदपुर निवासी मोहम्मद सरजील के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि वाजिदपुर और पेवंदी क्षेत्र में गांजा तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहम्मद सरजील लंबे समय से रिहायशी इलाकों में गांजे की सप्लाई कर रहा है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। बुधवार को सटीक सूचना मिलने पर जाजमऊ पुलिस ने विशेष टीम के साथ पेवंदी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 1.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर सील कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है। उसके खिलाफ जाजमऊ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने दोबारा गांजा तस्करी शुरू कर दी थी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जिससे गांजे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जुड़े अन्य तस्करों की तलाश भी की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...