Monday, September 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : कभी चलता था सिक्का, अब निकला पुलिस के घेरे में......

Kanpur : कभी चलता था सिक्का, अब निकला पुलिस के घेरे में… हिस्ट्रीशीटर का हुआ जुलूस

12 मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, लालबंगला में कभी था खौफ अब पुलिस के घेरे में निकला पैदल

Kanpur।  चकेरी थाना क्षेत्र में बिच्छू गैंग के सरगना और हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का मंगलवार को पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। हत्या के प्रयास समेत 12 गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहे गौरव को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। लालबंगला क्षेत्र में जहां कभी उसका दबदबा था, वहीं मंगलवार को वह हाथ जोड़कर लोगों से अपराध छोड़ने की बात करता नजर आया।

पुलिस के अनुसार, एक महीने से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा गौरव जैन सोमवार रात कांशीराम कॉलोनी से मथुरापुर रोड की ओर जाते समय पुलिस के हत्थे चढ़ा। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार को इलाज के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गौरव जैन का करीब तीन किलोमीटर लंबा पैदल जुलूस निकाला। पैर में गोली लगने के कारण वह लंगड़ाते हुए पुलिसकर्मियों के साथ चलता रहा। जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। कई लोग घरों और दुकानों के बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोग छतों से पूरा नजारा देखते रहे।

पुलिस जब उसे उन इलाकों से लेकर गुजरी जहां कभी उसका खौफ हुआ करता था, तो उसका बदला हुआ अंदाज दिखाई दिया। गौरव ने लोगों के सामने हाथ जोड़कर कहा कि अब वह अपराध नहीं करेगा। पुलिस ने इस दौरान मुठभेड़ स्थल और अन्य घटनास्थलों का सत्यापन भी कराया।

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि गौरव जैन के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और साथियों की भी जांच कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...