मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : एचबीटीयू और वान्डर्स क्लब ने जीते मुकाबले
खेल

Kanpur : एचबीटीयू और वान्डर्स क्लब ने जीते मुकाबले

Akash Chaudhary
Kanpur ।केडीएमए क्रिकेट लीग में रविवार को एचबीटीयू ने यूनिक क्लब को 69 रन से मात दी। दूसरे मैच में वान्डर्स क्लब ने सर पदमपत सिंहानिया एकेडमी को तीन विकेट से पराजित किया।एचबीटीयू मैदान पर एचबीटीयू ने 37 ओवर में 217 रन बनाए। इसमें ध्रुव श्रीवास्तव ने 59 रन,उत्कर्ष ने 43 रन की पारी खेली,तो गेंदबाजी में राहुल,आयुष व अदनान ने दो-दो को आउट किया।
जवाब में यूनिक क्लब की पूरी टीम 34.5 ओवर में 148 रन की पारी खेली। इसमें आगाज पाठक ने 38 रन व सौरभ सिंह ने 28 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शुभम पाल ने तीन,ध्रुव श्रीवास्तव ने दो को आउट किया। सिंहानिया मैदान पर दूसरे मैच में सर पदमपत सिंहानिया एकेडमी ने 39.5 ओवर में 216 रन बनाए।
इसमें आदर्श यादव ने 53 रन व शिवा सोनकर ने 47 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अंकित ने चार, व हेमेंद्र ने दो को आउट किया। जवाब में वार्न्डस क्लब ने 38.2 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाकर मैच जीता। जीत में साहुल वर्मा ने 69 रन अतुल ने 53 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदर्श यादव व शिवा सोनकर ने दो-दो को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *