Wednesday, July 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : गुरु पूर्णिमा पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में विद्यार्थियों ने गुरुजनों...

Kanpur : गुरु पूर्णिमा पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में विद्यार्थियों ने गुरुजनों को किया नमन

Kanpur।  बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

#kanpur

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और गुरु वंदना से हुआ। भै. प्रखर त्रिपाठी ने देववाणी में गुरुजनों का अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने कविता, गीत और विचारों के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया। कक्षा 12 की छात्राओं ने भावपूर्ण गीत “गुरु प्रवर आपका अभिनंदन” प्रस्तुत किया। कक्षा 11 की छात्रा गौरी जायसवाल ने मातृभाषा में गुरु के महत्व और गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र श्रेयांस ने स्वरचित कविता के माध्यम से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की, जबकि क्षितिज ने अंग्रेजी भाषा में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्रों ने अभिनय गीत “गुरुवर तेरा सिर पर हाथ रहे” प्रस्तुत किया। अंत में भै. प्रखर त्रिपाठी ने भावपूर्ण गीत “हे मेरे गुरुदेव” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है।

गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि अज्ञान को दूर कर सही मार्ग दिखाते हैं और अच्छे संस्कारों का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता जन्म देते हैं, लेकिन गुरु ज्ञान देकर जीवन को दिशा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या श्रीमती मंजूबाला श्रीवास्तव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...