Tuesday, July 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर जीएसटी...

Kanpur : मिलावटखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर जीएसटी तक जाएगी सूचना

डीएम ने दिए खाद्य सुरक्षा विभाग को अभियान तेज करने के निर्देश, 15 जुलाई तक 78.26 लाख का जुर्माना

Kanpur।  मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिलावटखोरों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवीन सभागार, सरसैया घाट में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह ने बताया कि जून में रंगीन आलू, मिलावटी अचार, हानिकारक मोमोज, रंगीन फिंगर चिप्स और मिलावटी टोमेटो सॉस के खिलाफ अभियान चलाया गया था। डीएम ने रंगीन आलू बेचने वाले व्यक्ति का मंडी लाइसेंस अब तक निरस्त न किए जाने पर नाराजगी जताई।उन्होंने मंडी सचिव से जवाब तलब करते हुए तत्काल लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जीएसटी में पंजीकृत होने पर संबंधित विभाग को सूचना भेजने को कहा।

डीएम ने कहा कि मिलावटखोरी में पकड़े जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जीएसटी पंजीयन निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खुफिया तंत्र मजबूत करने और लक्षित छापेमारी बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि एक अप्रैल से 15 जुलाई तक जिले में 249 छापेमारी की गईं। इसमें 405 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें 153 अधोमानक पाए गए। इस अवधि में 298 मामलों का निस्तारण करते हुए कारोबारियों पर 78 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

डीएम ने उचित दर की दुकानों और अधिकृत शराब की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा लाइसेंस प्रमुख स्थान पर लगाने के निर्देश दिए। वहीं कार्य में रुचि न लेने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष कुमार को नोटिस जारी करने को कहा। बैठक में एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, एडीसीपी महेश कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...