Wednesday, July 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Kanpur : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Kanpur । जाजमऊ थाना पुलिस ने स्कूली छात्रा का पीछा करने और छेड़छाड़ करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 13 वर्षीय छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 10 घंटे के भीतर पकड़ लिया। बुधवार शाम दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कक्षा सात की छात्रा पिछले कई दिनों से परेशान थी। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान दो युवक उसका पीछा करते थे और अशोभनीय टिप्पणियां करते थे। परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने जाजमऊ थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुढ़ियाघाट, जाजमऊ निवासी मोहम्मद सिराज और मोहम्मद सूफियान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


थाना प्रभारी संजय पांडेय ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, पीछा करने या किसी भी तरह के उत्पीड़न की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...