Friday, May 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए में गुजरात स्थापना दिवस पर पदयात्रा व स्वच्छता अभियान

Kanpur : सीएसए में गुजरात स्थापना दिवस पर पदयात्रा व स्वच्छता अभियान

Kanpur ।  चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देश तथा कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

#kanpur

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर से कम्पनी बाग चौराहे तक लगभग दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा से हुई, जिसमें 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बिठूर गंगा घाट, मंदिरों और नानाराव पार्क जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया, जिसमें करीब 300 छात्र-छात्राओं और 31 शिक्षकों ने सहभागिता की।

इसी क्रम में पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग द्वारा 42 छात्रों को पराग डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें डेयरी प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी मिली। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए अनूपपुर गांव में केवीके दलीपनगर के सहयोग से स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

#kanpur

सामुदायिक सेवा के तहत मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय में 56 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। लगभग चार किलो की इस पोटली में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पोषक तत्व शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने गरबा और रास नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग भी बिखेरे, जिसमें 64 छात्राओं ने भाग लेकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!