Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी स्टेट स्क्वैश चैंपियनशिव दो जनवरी से

Kanpur : यूपी स्टेट स्क्वैश चैंपियनशिव दो जनवरी से

Kanpur। यूपी स्टेट स्क्वैश चैंपियनशिव दो से चार जनवरी तक होगी। इसमें सात आयु वर्गों में नॉकआउट आधार पर मैच खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में 100 से अधिक खिलाड़ी मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मंगलवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई प्रेसवार्ता में यूपी स्क्वैश एसोसिएशन के सचिव विनय पांडे ने दी।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, पुरुष और महिला वर्गोँ में
अपना प्रदर्शन करेंगे। टीएसएच के डायरेक्ट र्स्पोट्स आरपी सिंह ने कहा कि यह आयोजन राज्य के स्क्वैश खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान
करेगा, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर वह राज्य टीम में चयन प्राप्त करेंगे।

चैंपियनशिप में नोएडा, मथुरा, वाराणसी, आईआईटी कानपुर, कानपुर नगर,लखनऊ, गाजियाबाद और अन्य क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी। इस चौंपियनशिप के
आधार पर पुरुष और महिला खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय यूपी टीमों का चयन भी किया जाएगा। जो 28 जनवरी से 3 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उपाध्यक्ष प्रणीत अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित
करेगा, बल्कि प्रदेश में स्क्वैश खेल के प्रति रुचि और उत्साह को भी बढ़ावा
देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...