Tuesday, July 28, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी 20 और स्पीड हंट से युवाओं को मिल...

Kanpur : यूपी टी 20 और स्पीड हंट से युवाओं को मिल रही आईपीएल की उड़ान : भुवनेश्वर

अनुभवी तेज गेंदबाज बोले- प्रदर्शन करने वालों के लिए अवसरों की कमी नहीं, राज्य लीगों ने बदली यूपी क्रिकेट की तस्वीर

Kanpur । भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की यूपी टी 20 लीग और ‘स्पीड हंट’ पहल को प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने और सीधे आईपीएल तक पहुंचने का बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सत्रों में UPT20 ने अपनी अलग पहचान बनाई है और इसका सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को मिला है।

#kanpur

भुवनेश्वर ने कहा कि ‘स्पीड हंट’ अभियान ने प्रदेश के कोने-कोने से तेज गेंदबाजों को खोजकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया है। शुभम गौतम जैसे खिलाड़ियों का बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना इस पहल की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करें तो अवसर अपने आप उनके दरवाजे तक पहुंचते हैं।

युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। यूपीसीए खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध करा रहा है, लेकिन मैदान पर खुद को साबित करना खिलाड़ियों के हाथ में है। उन्होंने कहा कि लीग के जरिए खिलाड़ियों को आर्थिक मजबूती भी मिल रही है, लेकिन सफलता के साथ आने वाले दबाव से बचते हुए उन्हें अपने खेल का आनंद लेना चाहिए।

भुवनेश्वर के अनुसार राज्य स्तरीय लीग अब आईपीएल स्काउट्स की नजर में आने का अहम जरिया बन चुकी हैं। पहले खिलाड़ियों के पास सीमित अवसर होते थे, जबकि अब सैकड़ों युवा अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और कई खिलाड़ी यूपी टी 20 से आईपीएल तक का सफर तय कर चुके हैं।

उन्होंने टूर्नामेंट को लखनऊ और कानपुर में आयोजित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के अधिक क्रिकेट प्रेमियों को अपनी टीमों के मुकाबले देखने का मौका मिलेगा और लीग की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

यूपी टी 20 का पहला चरण लखनऊ के एकाना स्टेडियम में होगा, जबकि प्लेऑफ और 6 सितंबर को फाइनल मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 34 मैच आयोजित होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...