Kanpur । 20वीं अंतर विद्यालय पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन बर्रा दो में हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 14 स्कूलों के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न भार वर्ग में पदक के लिए चुनौती पेश की। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता के 48 किग्रा भार वर्ग में पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन के उत्कर्ष जैन ने स्वर्ण, आशुतोष सैनी ने रजत और दयानंद दीनानाथ के आदर्श ने कांस्य पदक जीता। 53 किग्रा भार वर्ग में भी पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन के युवराज पोरवाल ने स्वर्ण, दून इंटरनेशनल स्कूल के रुद्रवीर पाठक ने रजत तथा डीपीएस आजाद नगर के निहाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
59 किग्रा भार वर्ग में पूर्णचन्द्र विद्यानिकेतन के तेजस तिवारी ने पहला, श्रीराम एजुकेशन सेंटर के आदित्य ने दूसरा और दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन के अभिषेक को तीसरा स्थान मिला। 66 किग्रा भार वर्ग में डीडीईसी के सक्षम पहले, डीपीएस कल्याणपुर के ध्रुव दूसरे और डीडीईसी के कृष्णा को तीसरा स्थान मिला।


