Sunday, September 13, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय टीटी चैंपियनशिप के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रण

Kanpur : राष्ट्रीय टीटी चैंपियनशिप के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रण

देशभर के शीर्ष खिलाड़ी होंगे शामिल, कानपुर बनेगा राष्ट्रीय टेबल टेनिस का केंद्र

Kanpur । उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने 16 से 23 अगस्त तक आर्यनगर ​स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में होने वाली प्र​थम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियन​शिप के लिए मुख्य अति​थि के रूप में आमंत्रित किया।

भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक ने आमंत्रण के साथ ही उन्हें स्मृति-चिह्न के रूप में स्टैग की मिनी टेबल टेनिस टेबल भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर पंकज चौधरी ने कहा कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का पूरा प्रयास करेंगे। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के ​खिलाड़ी प्राप्त होते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिता का समय-समय पर आयोजन ​खिलाड़ियों और खेल के लिए बेहद आवश्यक है।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...