Monday, July 27, 2026
HomeखेलKanpur : श्रेयांशू और श्रेयांशी का डबल धमाका, रागेंद्र स्वरूप अकादमी का...

Kanpur : श्रेयांशू और श्रेयांशी का डबल धमाका, रागेंद्र स्वरूप अकादमी का दबदबा

Kanpur।  कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन (केबीए) से मान्यता प्राप्त प्रथम रागेंद्र स्वरूप अंडर-15, 17 व 19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का सोमवार को कल्याणपुर के रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में संपन्न हो गया। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा।

बालक वर्ग के अंडर-15 और अंडर-17 एकल में श्रेयांशू रंजन ने खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। अंडर-19 एकल में आयुष कुमार विजेता रहे।
बालिका वर्ग में श्रेयांशी रंजन ने अंडर-17 और अंडर-19 एकल दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 युगल में भी सिद्धि झा के साथ विजेता बनकर ट्रिपल क्राउन हासिल किया। अंडर-15 बालिका एकल व युगल में आराध्या मेहरोत्रा ने टीएसएच का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

पुरस्कार वितरण समारोह में केबीए के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं महीप सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय अंपायर व चीफ रेफरी रवि दीक्षित, एक्जीक्यूटिव सेक्रेटरी आशुतोष सत्यम झा, प्रदीप यादव, विजय दीक्षित ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अमृतांश तिवारी, सत्यम कटियार, आयुष पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...