कमला क्लब में कानपुर समेत पांच जोन के खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए बहाया पसीना
Kanpur । उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में अंडर-23 इंटर जोनल ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर, फतेहपुर, झांसी, जालौन, फिरोजाबाद जोन के 245 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और खुद को साबित किया।
जोनल ट्रायल से टीम की राह तलाशने को ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। ट्रायल में यूपीसीए के चयनकर्ता सौरभ दुबे ने बारी-बारी नेट्स पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा।


