Tuesday, July 28, 2026
HomeखेलKanpur : विवान की विस्फोटक पारी, जयपुरिया ने फाइनल का टिकट कटाया

Kanpur : विवान की विस्फोटक पारी, जयपुरिया ने फाइनल का टिकट कटाया

 

Kanpur । कैंट के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में तीन दिवसीय सीआईएससीई नॉर्थ जोन (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को सेमीफाइनल मैच हुए। सेठ आनंदराम जयपुरिया मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में जयपुरिया स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 122 रन बनाए। टीम की ओर से विवान गांधी ने मात्र 24 गेंदों में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 शानदार छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंडी नारामऊ की टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर 85 रन ही बना सकी। जयपुरिया की ओर से विराट चौहान और वेदांत ने दो-दो विकेट लेकर टीम को 37 रन की जीत दिलाई।
दूसरे सेमीफाइनल में सेंट एलेशियस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 96 रन बनाए। दिव्य शुक्ला ने 23 और अनमोल ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में मेथोडिस्ट हाई स्कूल की टीम 5 विकेट पर 81 रन ही बना सकी। मेथोडिस्ट के यशब सिंह ने गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए।

अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में अर्नव ओबेरॉय के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलेशियस को 19 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब अंडर-14 का फाइनल बुधवार को सेंट एलेशियस मैदान पर सेठ आनंदराम जयपुरिया और सेंट लॉरेंस के बीच खेला जाएगा, जबकि अंडर-17 का खिताबी मुकाबला सुबह 11 बजे जयपुरिया ग्राउंड पर सेठ आनंदराम जयपुरिया और सेंट एलेशियस के बीच होगा।
प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक शिक्षा विभाग के वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अरुण दत्ता, शरद मिश्रा, बलविंदर सिंह और विकासदीप सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...