मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ताइक्वांडो में पलक की उड़ान, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम
खेल

Kanpur : ताइक्वांडो में पलक की उड़ान, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम

Akash Chaudharyअपडेट: July 28, 2026

Kanpur । ओडिशा के कटक में 29 से 31 जुलाई तक प्रथम यूथ इंडिया ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया गया, इसमें शहर के बर्रा की रहने वाली पलक सरोज जूनियर बालिका (अंडर-17) के 44 किलोग्राम भार वर्ग की क्योरुगी स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव व कोच सतीश कुमार ने बताया कि पलक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

पलक के चयन पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश को उनसे पदक जीतने की उम्मीद है। वहीं कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के महासचिव तुषाल साहनी, उपाध्यक्ष रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह और प्रशिक्षक लाली यादव, अरविंद शर्मा, वंदना, अभिषेक शुक्ला, दानिश खान और विक्रांत अग्निहोत्री ने पलक को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।