मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 31 को ट्रायल
खेल

Kanpur : एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 31 को ट्रायल

Akash Chaudharyअपडेट: July 27, 2026

Kanpur ।  कानपुर। 21वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप और पांचवें जेवलिन डे के लिए कानपुर टीम का चयन ट्रायल 31 जुलाई को अपराह्न चार बजे आरमापुर स्थित आरमीना स्टेडियम में होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में अंडर-18 वर्ग की सभी ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं के साथ अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-20 वर्ग की जेवलिन स्पर्धा के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा

चयन समिति में दिनेश भदौरिया, सौम्या अवस्थी और शिव यादव शामिल रहेंगे। सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने खिलाड़ियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर ट्रायल में पहुंचने की अपील की है।