Tuesday, July 28, 2026
HomeखेलKanpur : सीआईएससीई रीजनल टेबल टेनिस में बेटियों का दमखम, क्वार्टर फाइनलिस्ट...

Kanpur : सीआईएससीई रीजनल टेबल टेनिस में बेटियों का दमखम, क्वार्टर फाइनलिस्ट तय

Kanpur । किदवईनगर ​स्थित सेंट थॉमस स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय सीआईएससीई रीजनल टेबल टेनिस बालिका टूर्नामेंट शुरू हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश रीजन के छह जोन कानपुर दक्षिण, कानपुर उत्तर, गाजियाबाद, आगरा, इलाहाबाद और लखनऊ उत्तर की कुल 79 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के क्वार्टर फाइनलिस्ट तय हुए।

#kanpur

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आर्चिवाल्ड डी सिल्वा, सेंट थॉमस के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने ​खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रेफरी सुनील सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। इस मौके पर मैथ्यू जोसेफ, आशीष ऑगस्टिन, रॉकी एडविन, विपिन पाल, विद्यालय की टेबल टेनिस कप्तान साक्षी और अवंतिका आदि मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं का फैसला होगा।पहले दिन के परिणाम:::अंडर-14 बालिका वर्ग में कानपुर साउथ (केएस) की सांगवी खन्ना, देवर्षिका शुक्ला, पंखुरी और काव्या शुक्ला, लखनऊ नॉर्थ (एलएन) की मौली पांडेय, आगरा की अमीषी साहनी और गाजियाबाद की अन्विता कुमार, राजवी सिंह ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में कानपुर नॉर्थ (केएन) की वर्णिका विजय और देवांशी सोमानी, आगरा की आस्था सिंह, अवनी शर्मा, लखनऊ नॉर्थ की साक्षी तिवारी, चंद्रा, खदीजा तबरेज खान और कानपुर साउथ की दैव्या गुप्ता ने अंतिम आठ में स्थान बनाया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा की गौरी जैन और शुभी पराशर, लखनऊ की एंजेल सिंह, सौम्या चंद्रा और आराध्या शर्मा, कानपुर साउथ की अबीराह आदिल और कानपुर नॉर्थ की शनाया भाटिया और वर्णिका अग्रवाल ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...