Tuesday, July 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : लखनऊ में चोरी करने पहुंचे कानपुर के दो चोर रंगेहाथ...

Kanpur : लखनऊ में चोरी करने पहुंचे कानपुर के दो चोर रंगेहाथ गिरफ्तार

व्यापारी के घर परिजनों के लौटते ही खुली चोरी की साजिश, दो दबोचे गए, साथी कार से फरार

Kanpur।  कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मकबरा निवासी चोरों का एक गिरोह लखनऊ के बंथरा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा, लेकिन उनकी योजना उस समय नाकाम हो गई जब मकान मालिक और उनके परिजन देर रात अचानक घर लौट आए। घर के भीतर आहट सुनते ही परिजनों ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दो चोरों को दबोच लिया। हालांकि उनके अन्य साथी कार से फरार होने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार बंथरा बाजार निवासी एक किराना व्यापारी परिवार सहित काकोरी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार देर रात करीब दो बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला। इसी दौरान ऊपरी मंजिल से आवाज आने पर परिजनों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनिस अब्बास और मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। दोनों कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मकबरा निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी और सोने के जेवर बरामद किए हैं। फरार साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह की गतिविधियों और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...