Wednesday, July 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : सूने फ्लैट का ताला तोड़ लाखों के सोने के जेवर...

Kanpur : सूने फ्लैट का ताला तोड़ लाखों के सोने के जेवर और नकदी चोरी

चांदी के जेवर छोड़ गए चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस; पति के विदेश जाने के बाद मायके में रह रही थी महिला

Kanpur । चकेरी थाना क्षेत्र की चंद्रनगर कॉलोनी स्थित गंगेज़ इंक्लेव के एक सूने फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी पार कर दी। हैरानी की बात यह रही कि चोर तिजोरी में रखी चांदी की ज्वेलरी और सोने की पॉलिश वाले आभूषणों को हाथ तक नहीं लगा गए। इससे पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

पीड़िता रेशमा शमीम अपने पति जावेद आलम और बेटी निमरा के साथ किराए के फ्लैट में रहती हैं। परिजनों के अनुसार, जावेद आलम तीन जुलाई को नौकरी के लिए सऊदी अरब चले गए थे। इसके बाद रेशमा बेटी के साथ केडीए स्थित मक्का मस्जिद के पास अपने मायके में रहने लगी थीं।

मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे रेशमा फ्लैट से सामान लेने पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी की तिजोरी खुली हुई थी। चोर सोने का एक सेट, दो कड़े, तीन अंगूठियां और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

सूचना पर चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर चोरी, रेकी और अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...