Friday, October 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : एक दर्जन मुकदमों में आरोपित जावेद चरस के साथ गिरफ्तार

Kanpur : एक दर्जन मुकदमों में आरोपित जावेद चरस के साथ गिरफ्तार

 

Kanpur।  कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट हाउस के तहत कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम चरस के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सेंट्रल की स्वाट टीम और काकादेव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गीता नगर के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। वह रावतपुर थाने से वांछित चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, गीता नगर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से करीब 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान जावेद के रूप में हुई। वह रावतपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में वांछित था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद काकादेव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...