Thursday, October 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : त्योहार पर ट्रेनों की भीड़ से राहत, कानपुर को मिली...

Kanpur : त्योहार पर ट्रेनों की भीड़ से राहत, कानपुर को मिली स्पेशल ट्रेनों की सौगात

गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव, रेलवे ने तय किए ट्रेनों के फेरे

Kanpur । दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें प्रमुख ट्रेनों का ठहराव कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर भी होगा। इससे कानपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल के सात फेरे निर्धारित किए गए हैं। ट्रेन कोलकाता से 13, 20, 27 अक्टूबर और तीन, 10, 17 व 24 नवंबर को चलेगी। वापसी में प्रतापनगर से 15, 22, 29 अक्टूबर और पांच, 12, 19 व 26 नवंबर को संचालन होगा।

इसके अलावा हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल के आठ, हुबली-मुजफ्फरपुर स्पेशल के सात और यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल के आठ फेरे चलाए जाएंगे। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए देवलाली-दानापुर मिश्रित साप्ताहिक स्पेशल के भी दो अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन देवलाली से 10 और 17 अक्टूबर तथा दानापुर से 12 और 19 अक्टूबर को चलेगी। गोविंदपुरी में ठहराव से पूर्व और पश्चिम दिशा की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...