Friday, October 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : डीबीएस के रोजगार मेले में 1027 युवाओं का चयन

Kanpur : डीबीएस के रोजगार मेले में 1027 युवाओं का चयन

35 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार, 10 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Kanpur।  गोविंद नगर स्थित डीबीएस डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 1027 युवाओं का चयन किया गया। मेले में 35 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कुल 2493 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया। कंपनियों ने शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर 10 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट और चयनित किया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

#kanpur

प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय और डीबीएस कॉलेज की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के तहत मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि डीके मैथानी, सीएसजेएमयू के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा और कॉलेज की संरक्षिका मेघना श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

#kanpur

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को नौकरी के अवसर देने के साथ उनके करियर को नई दिशा देते हैं। युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार और स्टार्टअप की संभावनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

विधायक प्रतिनिधि डीके मैथानी ने कहा कि युवाओं को शिक्षा पूरी करने के साथ रोजगार उपलब्ध कराने में सेवायोजन कार्यालय और शिक्षण संस्थानों की अहम भूमिका है। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने युवाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।

सहायक निदेशक सेवायोजन उज्ज्वल कुमार सिंह ने रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र एप, विदेशों में रोजगार के अवसर और आउटसोर्सिंग भर्ती की जानकारी दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...