Friday, October 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : पेंशन बनवाने से ट्रैफिक संभालने तक में मदद करेंगे सिविल...

Kanpur : पेंशन बनवाने से ट्रैफिक संभालने तक में मदद करेंगे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक

Kanpur।  सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अब वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बनवाने से लेकर यातायात व्यवस्था सुधारने में भी सहयोग करेंगे। आपातकालीन परिस्थितियों के साथ सामान्य दिनों में भी उनकी सक्रियता बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सिविल डिफेंस को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

#kanpur

डीएम ने कहा कि वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से लेकर विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों और ऑपरेशन सिंदूर तक सिविल डिफेंस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वयंसेवकों को हमेशा सजग और सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वयंसेवक अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन संबंधी आवेदन भरवाने और उन्हें संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाने में मदद करें। विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और आपात स्थिति में बचाव के तरीके बताए जाएं। विभाग के रिक्त अवैतनिक पदों को भी जल्द भरने पर जोर दिया।

बैठक में चीफ वार्डेन ने मासिक प्रखंडीय बैठकों में क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बेहतर काम करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का सुझाव दिया।

डीएम ने सिविल डिफेंस के भंडार में उपलब्ध उपकरणों का रिकॉर्ड अद्यतन करने, अनुपयोगी सामग्री का सत्यापन कर नियमानुसार नीलामी करने और नए उपकरणों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ सिंह, उपनियंत्रक ममता रानी, सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव और चीफ वार्डेन राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...