Wednesday, July 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : सरकारी स्कूल में सियासी जश्न, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पर...

Kanpur : सरकारी स्कूल में सियासी जश्न, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पर मुकदमा

बिना अनुमति स्कूल में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पुलिस ने शुरू की जांच

Kanpur। । परमट स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने का मामला अब राजनीतिक विवाद के साथ कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ ग्वालटोली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटनाक्रम ने शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों को सक्रिय कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई विद्यालय के निलंबित प्रधानाध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी की तहरीर पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक जुलाई को बिना विभागीय अनुमति के विद्यालय परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल ड्रेस भी वितरित की गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि विद्यालय में ड्रेस वितरण के लिए पहले से एक अन्य सरकारी कार्यक्रम प्रस्तावित था, ऐसे में बिना अनुमति आयोजित कार्यक्रम से विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हुई।
मामला उस समय चर्चा में आया जब कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

इसके बाद शिक्षा विभाग ने प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापक नवीन कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्वालटोली पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कार्यक्रम की अनुमति, आयोजन की परिस्थितियां, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले ने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बहस छेड़ दी है। शिक्षा विभाग भी पूरे प्रकरण की अलग से जांच कर रहा है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई होती है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...