Thursday, October 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : फजलगंज में खाद्य प्रतिष्ठान पर छापा, नियमों के विपरीत पैकिंग...

Kanpur : फजलगंज में खाद्य प्रतिष्ठान पर छापा, नियमों के विपरीत पैकिंग मिलने पर कारोबार बंद

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 5.88 लाख का माल सीज, तीन नमूने लिए

Kanpur। लाइसेंस में दर्ज श्रेणी से अलग खाद्य पदार्थ की पैकिंग करना फजलगंज के पुरुषाना फूड प्रोडक्ट्स को भारी पड़ गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को प्रतिष्ठान पर औचक छापेमारी की। जांच में प्रोपराइटी एडिबल फैट की पैकिंग लाइसेंस की निर्धारित श्रेणी के अनुरूप नहीं मिली। इस पर टीम ने प्रतिष्ठान का खाद्य कारोबार अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया। साथ ही एडिबल फैट के तीन नमूने जांच के लिए लिए

#kanpur

कार्रवाई के दौरान परिसर में तैयार 780 लीटर प्रोपराइटी एडिबल फैट के 52 गत्ते सीज किए गए। इसकी अनुमानित कीमत 2,57,400 रुपये बताई गई। निर्माण में इस्तेमाल 150 किलोग्राम वनस्पति, जिसकी कीमत 20,610 रुपये और 133 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल, जिसकी कीमत 22,211 रुपये है, को भी सीज किया गया।

#kanpur

उधर, दूसरी टीम ने साकेत नगर, जूही स्थित सताक्षी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की। यहां रिफाइंड मूंगफली तेल के 108 गत्ते सीज किए गए। इनमें कुल 2496 बोतलें थीं और इनकी अनुमानित कीमत 2,88,000 रुपये है।

दोनों कार्रवाई में कुल 5,88,221 रुपये मूल्य का खाद्य पदार्थ और कच्चा माल सीज किया गया। इसे खाद्य कारोबारियों की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा संजय प्रताप सिंह ने बताया कि लिए गए नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...