Tuesday, July 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : बेल्ट से युवक की पिटाई करने वाले दो दबंग गिरफ्तार,...

Kanpur : बेल्ट से युवक की पिटाई करने वाले दो दबंग गिरफ्तार, हाथ जुड़वाकर निकाला पैदल जुलूस

मारपीट का वीडियो वायरल कर फैला रहे थे दहशत, बर्रा पुलिस ने घंटों में दबोचकर दिखाई सख्ती

Kanpur ।  बर्रा थाना क्षेत्र में युवक की बेल्ट से पिटाई कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो दबंगों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल कर इलाके में दहशत और अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद हाथ जुड़वाकर उसी इलाके की गलियों में पैदल जुलूस निकाला, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

बताया गया कि बर्रा के आई ब्लॉक क्षेत्र में दोनों आरोपियों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बर्रा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानून का इकबाल बुलंद करने के लिए आरोपियों को हाथ जोड़कर पैदल पूरे इलाके में घुमाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों और क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सरेआम हाथ जोड़कर चलते आरोपियों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना था कि इससे असामाजिक तत्वों में भय पैदा होगा और आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भय का माहौल बनाने या गुंडागर्दी दिखाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...