Thursday, July 30, 2026
HomeकानपुरKanpur : टीटीई की वर्दी पर होगा बॉडी कैमरा, टिकट जांच की...

Kanpur : टीटीई की वर्दी पर होगा बॉडी कैमरा, टिकट जांच की हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड

प्रयागराज और श्रमशक्ति एक्सप्रेस में ट्रायल शुरू, विवाद और अवैध वसूली की शिकायतों पर लगेगी लगाम

Kanpur ।  ट्रेन में टिकट जांच के दौरान होने वाले विवाद, अभद्रता और अवैध वसूली के आरोपों पर रोक लगाने के लिए भारतीय रेलवे ने तकनीक का सहारा लिया है। उत्तर मध्य रेलवे ने टिकट जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से टीटीई को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस करने का ट्रायल शुरू किया है। अब टिकट जांच के दौरान होने वाली पूरी कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड होगी, जिससे किसी भी शिकायत या विवाद की स्थिति में निष्पक्ष साक्ष्य उपलब्ध रहेगा।

कानपुर सेंट्रल के डिप्टी सीटीएम आकांक्षु गोविल ने बताया कि फिलहाल प्रयागराज मंडल में प्रयागराज एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस में 25 जुलाई से पायलट प्रोजेक्ट लागू किया गया है। दोनों ट्रेनों में छह-छह टीटीई की विशेष टीमें ड्यूटी के दौरान सीपी प्लस कंपनी के बॉडी कैमरे पहनकर टिकट जांच कर रही हैं। कैमरे में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पूरी प्रक्रिया सुरक्षित रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कई बार यात्रियों और टीटीई के बीच टिकट जांच को लेकर कहासुनी, अभद्रता या अवैध वसूली के आरोप सामने आते हैं। वहीं कुछ मामलों में रेल कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार की घटनाएं होती हैं। अब कैमरे में रिकॉर्ड होने वाली फुटेज ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच में अहम भूमिका निभाएगी। इससे फर्जी शिकायतों पर भी अंकुश लगेगा और दोनों पक्षों की जवाबदेही बढ़ेगी।

अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के दौरान मिलने वाले फीडबैक का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि परिणाम संतोषजनक रहे तो इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। रेलवे का मानना है कि यह पहल टिकट जांच प्रणाली को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगी। इससे यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा, कर्मचारियों का मनोबल मजबूत होगा और रेल यात्रा का अनुभव पहले से अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...