Thursday, September 10, 2026
HomeखेलKanpur : फिलीपींस की बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए यूपी खिलाड़ियों का ट्रायल...

Kanpur : फिलीपींस की बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए यूपी खिलाड़ियों का ट्रायल 13 सितंबर से

Kanpur। स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक (सोपा) 3×3 बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिलीपींस में पांच से नौ दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए 13 से 15 सितंबर तक ग्वालियर के सीडीएस में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश से ट्रायल के लिए 16 से 21 वर्ष आयु वर्ग के एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी का चयन किया जाएगा। इनके साथ एक पुरुष और एक महिला कोच भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के लिए मुख्य और वैकल्पिक खिलाड़ियों व कोचों का चयन होगा।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत की पुरुष ट्रेडिशनल टीम में पांच खिलाड़ी और दो कोच, जबकि महिला टीम में भी पांच खिलाड़ी और दो कोच शामिल होंगे। प्रदेश के जिला प्रभारियों और कोचों को योग्य व प्रशिक्षित खिलाड़ियों की पहचान कर चयन प्रक्रिया में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

चयन के लिए स्किल्स, रजिस्ट्रेशन, मेडिकल और कोड ऑफ कंडक्ट फॉर्म अनिवार्य होंगे। चयनित खिलाड़ियों के पासपोर्ट की प्रति 20 सितंबर तक जमा करनी होगी। स्पेशल ओलंपिक्स भारत-उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने यह जानकारी दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...