Kanpur । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद में होगी। इसके लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। ट्रायल में इटावा, कन्नौज व कानपुर नगर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
खिलाड़ियों का चयन कानपुर टेबल टेनिस संघ के सचिव संजय टंडन और खेलो इंडिया की कोच अभिसारिका यादव की मौजूदगी में किया गया। चयनित सीनियर महिला वर्ग में इटावा की श्रद्धा कुशवाहा के अलावा कानपुर नगर की तारणी कुशवाहा, सुविज्ञा कुशवाहा, अमीशा गुप्ता, मुस्कान सोनकर और श्रद्धा कुशवाह को टीम में जगह मिली है।
साक्षी सोनकर को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। वहीं, सीनियर पुरुष वर्ग में मयंक, दीपक यादव, धवल तिवारी, वीर रावत, मुहम्मद फराज और नील सुयश निगम का चयन हुआ, सभी कानपुर नगर से हैं। अभय मिश्रा अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे।


