Kanpur । हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम से कानपुर के 14 तैराकों प्रतिभाग करेंगे। अलग-अलग आयु वर्गों में शामिल ये तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम में 70-74 आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी, 60-64 में मनोज तिवारी, 55-59 में पंकज जैन, 50-54 में अमित यादव, राम कुमार, 45-49 में विकास अवस्थी, राजेश, 40-44 में अनुभव मिश्रा शामिल हैं। वहीं 35-39 आयु वर्ग में सौरभ भारद्वाज, मोनू निषाद और सरिता भारद्वाज अपनी चुनौती पेश करेंगे।
30-34 वर्ग में जीतू निषाद और विनायक तिवारी और 25-29 वर्ग में रोहित निषाद उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा होंगे। जिला तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी समेत अन्य सदस्यों ने सभी खिलाड़ियाें को पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।


