Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 17 फरवरी से

Kanpur : फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 17 फरवरी से

Kanpur । खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता 22 फरवरी से 1 मार्च तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए टीम का जिला और मंडल स्तर पर ट्रायल के बाद चयन किया जाएगा।
यह ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। इसमें जिला स्तर पर ट्रायल 17 फरवरी को दोपहर दो बजे और मंडल स्तर पर 18 फरवरी को दोपहर दो बजे लिया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ग्रीनपार्क स्थित खेल कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...