Kanpur । कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026-27 का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में मेजबान सर पदमपत सिंहानना एजुकेशन सेंटर स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार करते हुए चारों वर्गों में खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबलों के परिणाम:::अंडर-14 बालक वर्ग में सेठ आनंदराम जयपुरिया गोल्फ सिटी लखनऊ के शौर्य गोयल विजेता और सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के मानस पोपतानी उपविजेता बने, जबकि डीपीएस आजादनगर के अभिराज मजूमदार तृतीय रहे। वहीं, बालिका अंडर-14 वर्ग में सेठ आनंदराम जयपुरिया गोल्फ सिटी लखनऊ की वर्तिका सिंह विजेता, डीपीएस आजादनगर की प्रेक्षा तिवारी ने दूसरा और जीडी पब्लिक स्कूल दिबियापुर की रेयांशी गर्ग तृतीय रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के आशुतोष गुप्ता विजेता, द चिंटल्स स्कूल सिंहपुर कल्याणपुर के विहान उपविजेता और डीपीएस बर्रा के दक्ष सिंह तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की कावी ए. शाह विजेता, एनआरएस लखनऊ की भार्गवी त्रिपाठी उपविजेता व लखनऊ पब्लिक स्कूल की अग्रिमा सिंह तृतीय रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के दक्ष खंडेलवाल विजेता, जेबी अकादमी विष्णुपुरी अयोध्या के जतिन उपविजेता और डीपीएस जानकीपुरम लखनऊ के आयुष बग्गा तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में डीपीएस आजादनगर की अबाना लायल विजेता, लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी लखनऊ की विदिता उपविजेता और एसपीकेजे इटावा की रिचा निषाद तृतीय रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि उप्र टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, प्रिंसिपल भावना गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।


