Sunday, August 9, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए की स्कोरिंग कार्यशाला में 11 प्रशिक्षुओं ने सीखी क्रिकेट...

Kanpur : केसीए की स्कोरिंग कार्यशाला में 11 प्रशिक्षुओं ने सीखी क्रिकेट की बारीकियां

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कोरिंग कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के पहले दिन 11 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। इनमें दो महिला स्कोरर अनुपम देवी और समृद्धि गुप्ता भी शामिल रहीं। कार्यशाला का उद्घाटन केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने किया।

बीसीसीआई पैनल के स्कोरर रामजी तिवारी ने प्रशिक्षुओं को क्रिकेट स्कोरिंग की बारीकियों और नियमों की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ स्कोरर राजेश सिंह भी मौजूद रहे। कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को स्कोरिंग की कक्षा दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...