गोपाल शर्मा समेत पांच पूर्व क्रिकेटर तलाशेंगे नई क्रिकेट प्रतिभाएं
Kanpur। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए गवर्निंग काउंसिल की ओर से नौ कमेटियों का चयन किया गया है। घोषित हुई कमेटियों के जरिये उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल ने प्रदेश भर के पूर्व क्रिकेटर व पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। चौथे सीजन में प्रदेश भर के टैलेंट को पूर्व क्रिकेटर गोपाल शर्मा, शशिकांत खांडेकर, प्रवीन कुमार, राहुल सप्रू व रिजवान शमशाद परखेंगे।
गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि आयोजन समिति में आगरा के सुनील जोनसन, मैनपुरी के बीडी शुक्ला, फर्रुखाबाद के मोहनलाल अग्रवाल, अलीगढ़ के फैजल शेरवानी, सोनभद्र के अजीत खान, सहारनपुर के आनंद पाठक, गाजीपुर के शाश्वत सिंह, सुलतानपुर के असद अहमद व कानपुर के संजय तिवारी को जगह दी गई है।
स्वागत कमेटी में गाजीपुर के संजीव सिंह, आगरा के राजेश सहगल, बाराबंकी के सीए जावेद, जौनपुर के सिद्धार्थ सिंह, सहारनपुर के लतिफुर रहमान व सौरभ त्रिपाठी का नाम शामिल है। मेडिकल कमेटी में रायबरेली के डा. मनीष चौहान, प्रयागराज के डा. मुस्तफा हुसैन को जगह दी गई है। इसी प्रकार व्यवस्था कमेटी, सीनियर सलाहकार कमेटी का भी गठन किया गया है। जिनमें यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी व जिलों क्रिकेट इकाईयों के प्रतिनिधि शामिल हैं।


