Saturday, August 8, 2026
HomeखेलKanpur : टेबल टेनिस में सिंहानिया स्कूल की दो टीमों ने सेमीफाइनल...

Kanpur : टेबल टेनिस में सिंहानिया स्कूल की दो टीमों ने सेमीफाइनल में मारी बाजी

Kanpur । सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में खेले जा रहे सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शनिवार को विभिन्न आयुवर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें स्कूली खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कमला नगर स्थित स्कूल परिसर में खेले गए अंडर-14 बालिका वर्ग में लखनऊ के एसएजे स्कूल की टीम ने चिंटल्स को 3-0 से हराया। बालक वर्ग में सिंहानिया स्कूल की टीम ने रोमांचक मुकाबले में डीपीएस आजाद नगर को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में सिंहानिया स्कूल की टीम ने अयोध्या के जेबी अकादमी को 3-0 से तथा लखनऊ के एलपीएस स्कूल की टीम ने 3-0 से लखनऊ की एसकेडी टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंडर-19 वर्ग में एलपीएस साउथ सिटी ने 3-1 से डीपीएस कल्याणपुर को तथा अंडर-19 बालक वर्ग में सिंहानिया स्कूल की टीम ने एसएसडीसी टीम को 3-2 से शिकस्त दी। रविवार को प्रतियोगिता में सभी वर्ग के फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...