Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur : मैदान पर सटीक फैसलों के लिए अंपायरों ने समझे क्रिकेट...

Kanpur : मैदान पर सटीक फैसलों के लिए अंपायरों ने समझे क्रिकेट के नए नियम

केसीए कार्यालय में सात दिवसीय कार्यशाला का दूसरा दिन, प्रशिक्षकों ने गेंद, स्टंप और बेल्स के मानकों की दी जानकारी

 

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से सात दिवसीय जिला स्तरीय अंपायरिंग कार्यशाला के दूसरे शनिवार को दिन 23 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। चुन्नीगंज​स्थित केसीए कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में एकमात्र महिला अम्पायर पूनम गुप्ता भी प्रशिक्षण ले रही हैं।

कार्यशाला में प्रशिक्षकों सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों और अंपायरिंग से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कीज संबंधी नियमों के साथ गेंद की नाप, स्टम्प और बेल्स के निर्धारित मानकों व उनके पैरामीटर्स के बारे में भी बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी अभ्यर्थियों को लॉज ऑफ क्रिकेट 2026 का नवीनतम संस्करण भी उपलब्ध कराया गया, ताकि वे संशोधित नियमों का अध्ययन कर अम्पायरिंग की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...