Kanpur । सिविल लाइंस स्थित बिलाबांग इंटरनेशनल हाई स्कूल में 61वीं बिलाबांग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें जोशुआ, एलिस, अथर्व और मायरा ने शह और मात के खेल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में कुल 119 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। अंडर-15 वर्ग में छह राउंड, जबकि अन्य आयु वर्गों में पांच-पांच राउंड के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल के को-ऑर्डिनेटर सोहनीत साहू और कमल कुमार खेमानी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक (चीफ आर्बिटर) प्रशंसा वर्मा रहीं, जबकि विकास निषाद ने सहायक आर्बिटर की भूमिका निभाई।
परिणाम:::
अंडर-8 बालक वर्ग में आईआईटी कैंपस स्कूल के जोशुआ एबिन मैथ्यू ने तीन अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। कल्याणपुर स्थित द चिंटल्स स्कूल के मरिनांक बागची दो अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, तो बालिका वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल की एलिस गोस्वामी तीन अंक के साथ विजेता बनीं और मनोरमा एजुकेशन सेंटर की स्वस्तिका मिश्रा दो अंक लेकर द्वितीय रहीं।
अंडर-11 बालक वर्ग में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के अथर्व सिंह 4.5 अंक के साथ प्रथम, मदर टेरेसा स्कूल के वेदांश मिश्रा चार अंक के साथ द्वितीय रहे, तो बालिका वर्ग में सीलिंग हाउस स्कूल की मायरा गुप्ता तीन अंक के साथ पहले स्थान पर रहीं और बिलाबांग हाई स्कूल की सांनवी ओमर तीन अंक लेकर द्वितीय रहीं।
अंडर-15 बालक वर्ग में द चिंल्टस स्कूल के अध्यांश सिंह 5.5 अंक के साथ पहले और मदर टेरेसा स्कूल के आदर्श गौतम पांच अंक के साथ द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मेथाडिस्ट हाई स्कूल की एंजेलिना गोस्वामी 3.5 अंक के साथ प्रथम व द चिंटल्स स्कूल की मिशिता दीक्षित तीन अंक के साथ द्वितीय रहीं।
अंडर-17 बालक वर्ग में मेथाडिस्ट हाई स्कूल के चिन्मय कनोडिया 3.5 अंक के साथ प्रथम रहे व वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर गोविंद नगर के आनंद अग्निहोत्री ने भी 3.5 अंक के साथ द्वितीय रहे।वहीं, बालिका वर्ग में सीलिंग हाउस स्कूल की हिमानी शाह 3.5 अंक के साथ पहले और स्कोमिया एकेडमी की तृषा विश्वकर्मा एक अंक के सास्थ द्वितीय रहीं।


