Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur: अंपायर-स्कोरर्स की परीक्षा में परखा क्रिकेट नियमों का ज्ञान

Kanpur: अंपायर-स्कोरर्स की परीक्षा में परखा क्रिकेट नियमों का ज्ञान

92 अंपायर और 32 स्कोरर्स ने दी ढाई घंटे की लिखित परीक्षा

Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंपायर्स और स्कोरर्स की लिखित परीक्षा रविवार को ग्रीनपार्क के न्यू प्लेयर्स पवेलियन में हुई। तीन दिन चली कार्यशाला में क्रिकेट के नियमों की बारीकियां सीखने के बाद 92 अंपायर और 32 स्कोरर्स ने परीक्षा में सवालों के जवाब लिखकर अपनी तैयारी को परखा।
अंपायर और स्कोरर्स दोनों के लिए परीक्षा की अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई थी।

परीक्षार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में प्रश्नों के उत्तर देने का विकल्प दिया गया। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने कार्यशाला में हासिल किए ज्ञान के आधार पर प्रश्नों को हल किया। परीक्षा का संचालन एजुकेटर अनिल चौधरी और पी. जयपाल के साथ अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर, बीसीसीआई स्कोरर एसपी सिंह, एपी सिंह और अनुराग राठौर ने किया।

अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर ने बताया कि लिखित परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इसमें सफल अभ्यर्थियों की 15 सितंबर के बाद प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर अंपायर्स और स्कोरर्स के अगले चरण का चयन किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...