Sunday, July 26, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में सीनियर कबड्डी टीम का ट्रायल, 36 खिलाड़ी चयनित

Kanpur : ग्रीनपार्क में सीनियर कबड्डी टीम का ट्रायल, 36 खिलाड़ी चयनित

Kanpur । आगरा में तीन से छह अगस्त तक राज्य स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए टीम का जिला और मंडलीय ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में लिया गया। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद की ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

ट्रायल के आधार पर 36 ​खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह जानकारी संघ के सचिव रणविजय सिंह गहलौत ने दी। उन्होंने बताया कि अब चयनित ​खिलाड़ियों का कैंप 27 जुलाई से दो अगस्त तक लगाया जाएगा। इसके बाद टीम का चयन किया जाएगा, जो तीन अगस्त को प्रतियोगिता के लिए आगरा के लिए रवाना होगी। मंडल स्तरीय ट्रायल में संरक्षक वीर सिंह गहलौत, डीके त्रिपाठी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...