Sunday, July 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : गौरव मेमोरियल में छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

Kanpur : गौरव मेमोरियल में छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

इन्वेस्टिचर सेरेमनी में बैज पहनाकर दिलाई शपथ, मार्चपास्ट ने जीता सभी का दिल

Kanpur । बिठूर रोड स्थित गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बैज और सैश पहनाकर औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए। विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

#kanpur

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद टैगोर, रमन, टेरेसा और खुराना हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, समन्वय और जोश ने अभिभावकों एवं अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रबंध निर्देशिका आरती कटियार ने कहा कि नेतृत्व, अनुशासन और सेवा-भाव जीवन में सफलता की आधारशिला हैं। प्रधानाचार्य आशिष त्रिवेदी ने कहा कि सच्चा नेता अपने आचरण से दूसरों को प्रेरित करता है। वहीं एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अनिकेत तिवारी ने छात्र परिषद के सदस्यों से ईमानदारी, समर्पण और टीम भावना के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।

#kanpur

समारोह में स्कूल कैप्टन देव, वाइस स्कूल कैप्टन आदर्श, प्रेसीडेंट श्रेयस, स्पोर्ट्स कैप्टन अमृत, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन अखिल, कल्चरल सेक्रेट्री श्रिया, वाइस कल्चरल सेक्रेट्री अमिशका, एडिटर-इन-चीफ अलीशा, असेंबली इंचार्ज आरोही, जूनियर हेड गर्ल आकांक्षा और जूनियर हेड बॉय आरव को पदभार सौंपा गया।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...