Sunday, July 26, 2026
HomeखेलKanpur : सानवी सिंह और ओजस्वी शुक्ला ने दिखाया दम, पावरलिफ्टिंग में...

Kanpur : सानवी सिंह और ओजस्वी शुक्ला ने दिखाया दम, पावरलिफ्टिंग में जीते स्वर्ण

कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग व ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Kanpur । विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग व ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) के मैच रविवार को खेले गए। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक अपने नाम किए।

#kanpur

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में प्रिंस, आकाश सेंगर, आरव, हंस शुक्ला, ओमान मिश्रा, शौर्य सोनी, शाश्वत सिंह, सरगम कटियार, रोहन कुशवाहा, शिव सिंह, मोहम्मद बिलाल, सुधांशु सिंह, आनंद कुमार, आर्य प्रजापति, तरुण वर्मा, मनीष, अभिषेक विश्वकर्मा, विराट वाजपेई, आदित्य सेंगर, अभिषेक बाथम, अभिषेक कटियार, मनोज सैनी, राहुल सूद, अविरल चतुर्वेदी और दिव्यांशु दुबे ने स्वर्ण पदक जीते।

जबकि सरताज, देवेंद्र सिंह, आदित्य गुप्ता, हिमांशु, आरव श्रीवास्तव, अंश कुमार, अनुराग वर्मा, आदर्श गौतम, आदित्य सिंह, सिद्धार्थ, विक्रम सिंह, कृष्ण वर्मा, आर्यन राजपूत, अभिषेक बाथम, विवेक सिंह राठौड़, प्रखर सिंह, कृष्णा, नियाज हसन, संजय कुमार सिंह और हर्षित कौशिक ने रजत पदक जीते। वहीं कांस्य पदक एकलव्य सिंह, अथर्व सिंह, वैभव सिंह, उत्कर्ष दुबे, अंश प्रताप सिंह, रामजी राजपूत, आर्यन कश्यप, अभय, सक्षम दुबे, आदित्य शुक्ला, राज सिंह, हर्ष रावत, आशीष सोनकर, शुभम कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा और मोहम्मद बिलाल के नाम रहे।

महिला ओपेन वर्ग में ओजस्वी शुक्ला, सानवी सिंह, कात्यानी सिंह, श्रेया शुक्ला, अनुष्का, प्रियांशी मौर्य, रामा वर्मा, शिवानी निषाद, मानवी सिंह और धैर्या सिंह ने जीत दर्ज कर पदक अपने नाम किया। इस मौके पर विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, सुधांशु आर्या, विजय जायसवाल, अचिंत्य अग्रवाल, राहुल तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...