Monday, July 14, 2025
HomeकानपुरKanpur : जी0आई0एस0 सर्वे की गड़बड़ियों के निस्तारण हेतु सभी जोनों मेें...

Kanpur : जी0आई0एस0 सर्वे की गड़बड़ियों के निस्तारण हेतु सभी जोनों मेें तैनात करे एक – एक कर्मचारी:महापौर

Kanpur ।नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में राजस्व वसूली को लेकर महापौर द्वारा नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।बैठक में महापौर प्रमिला पाण्डेय के द्वारा राजस्व वसूली के सम्बन्ध में पूछे जानेे पर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अवगत कराया कि विगत वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली 507 करोड़ हुई थी।

 

 

 

 

 

 

 

इस वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली का का लक्ष्य रू0 800 करोड़ रखा गया है एवं जल कल विभाग की राजस्व वसूली का लक्ष्य रू0 200 करोड़ रखा गया, दोनो विभागो को मिलाकर राजस्व वसूली रू 1000 करोड़ लक्ष्य रखा गया है।

 

 

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा जी0आई0एस0 सर्वे मे काफी गड़बड़ी है, जिससे जनता परेशान हो रही है सभी जोनों मेें एक कर्मचारी अलग से तैनात करें, जो सिर्फ जी0आई0एस0 सर्वे की आपत्तियों को प्राप्त करें और उसका तत्काल निस्तारण कार्य कराया जाये।

 

 

 

महापौर के द्वारा वर्तमान में चल रही वसूली के सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरूद्ध सिंह ने अवगत कराया कि विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जून माह में रू0 10 करोड़ की राजस्व वसूली हुई थी, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 32 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है। प्रतिदिन जी0आई0एस0 सर्वे में प्रतिदिन 10-12 आपत्तियॉ प्राप्त हो रही है, जिसका निस्तारण कराया जा रहा है।

#kanpur

जी0आई0एस0 सर्वे में लग 1 लाख नये मकान मिले

महापौर के द्वारा जी0आई0एस0 मे नये मकानों के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार वाजपेयी ने अवगत कराया कि जी0आई0एस0 सर्वे में लगभग 1 लाख नये मकान आये है, जिसका नगर निगम के राजस्व कर्मियों से सत्यापन कराकर नोटिस भेजने की कार्यवाही करायी जायेगी।

 

 

 

महापौर के निर्देश के क्रम में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली बैठक में कानपुर नगर निगम सीमा अन्तर्गत 06 लाख मकानों में कितने मकानों को नोटिस जारी हुई, उसके सापेक्ष कितनी वसूली हुई, कितने बड़े बकायेदारों को नोटिस गयी, उसके सापेक्ष कितनी वसूली हुई, जी0आई0एस0 सर्वे में आये 1 लाख मकानों में कितने मकानों को नोटिस गयी, उसके सापेक्ष कितनी वसूली हुई, इत्यादि प्रकरणों पर बैठक आहूत की जायेगी।

 

 

 

 

इसमें ढिलाई बरतने पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो0 अवेश, जगदीश यादव, अनूप कुमार वाजपेई, संतोष यादव, जोनल अधिकारी, जोन-1 विद्या सागर यादव, जोन-2 अनिरूद्ध सिंह, जोन-3 सी0बी0 सिंह, जोन-4 राजेश सिंह, जोन-5 विनय प्रताप सिंह, जोन-6 से कर अधीक्षक प्रीतम इत्यादि भी उपस्थित रहे।

औद्योगिक क्षेत्रों में राजस्व वसूली पर रोक से नगर निगम को 25 करोड़ राजस्व का नुकसान

महापौर के द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में राजस्व वसूली न किये जाने के शासनादेश के क्रम मे प्रभावित राजस्व वसूली के सम्बन्ध में पूछे पर अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव ने अवगत रूमा, चकेरी एवं पनकी औद्योगिक क्षेत्रों मे वसूली न होने के कारण लगभग रू0 25 करोड़ की वार्षिक राजस्व हानि होगी।

 

 

 

 

नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यू0पी0एस0आई0डी0सी0) द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में पूर्व व्यवस्था बनाये रखने का अनुरोध किया गया है, वहॉ पर कर्मचारियों एवं नगर निगम की सुविधाओं से सम्बन्धित जानकारी मांगी गयी है। ताकि नगर निगम को धन उपलब्ध कराया जा सके।

कल से चलेगा अतिक्रमण अभियान

महापौर के द्वारा पुनः शनिवार से अतिक्रमण अभियान प्रारम्भ किये जाने के निर्देश के क्रम में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कल से नाली, नाला, पार्क एवं ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण को हटाये जाने की कार्य प्रारम्भ कराये ताकि बरसात शुरू होते ही सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...