Sunday, September 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : हाईवे पर बकरा व्यापारियों से लूट करने वाला गिरोह पकड़ा

Kanpur : हाईवे पर बकरा व्यापारियों से लूट करने वाला गिरोह पकड़ा

43 हजार रुपये लूटने का आरोप, 1.19 लाख रुपये नकद, तमंचा, तीन चाकू और XUV-500 बरामद

Kanpur । हाईवे पर कार सवार बकरा व्यापारियों को निशाना बनाकर लूट करने वाले गिरोह का शिवराजपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त XUV-500, तमंचा, तीन चाकू और 1,19,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को बकरा व्यापारी अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान XUV सवार आरोपितों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही आरोपितों ने तमंचा और चाकू निकाल लिए। हथियारों के बल पर व्यापारियों को डराकर उनसे करीब 43,100 रुपये लूट लिए गए। वारदात के बाद आरोपित तेजी से मौके से निकल गए।

शिकायत मिलने के बाद शिवराजपुर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों की मदद से आरोपितों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिली। इसके बाद दबिश देकर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवम कुमार उर्फ मंडल, मयंक सैनी उर्फ ऋषि, आयुष सैनी, अनुज यादव और आसिफ इदरीसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने घटना में शामिल होने की बात बताई है। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी और हथियार बरामद किए गए।

पुलिस का कहना है कि बरामद नकदी में लूट की रकम भी शामिल है। अब आरोपितों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह ने इससे पहले हाईवे पर बकरा व्यापारियों या अन्य राहगीरों को निशाना बनाकर कितनी वारदातें की हैं। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह सुनसान स्थानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही वाहनों को रोककर रकम लूटता था। इसके बाद सभी फरार हो जाते थे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...